ओबीसी महासभा ने आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Sep 2, 2026 - 15:53
 0  18
ओबीसी महासभा ने आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

सामाजिक न्याय एवं पिछड़ा वर्ग से जुड़े मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

भोपाल। ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य अरविंद सिंह दांगी एवं भोपाल जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम लोधी के नेतृत्व में महासभा के पदाधिकारियों ने मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रामकृष्ण कुसमारिया से मुलाकात कर ओबीसी समाज की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सामाजिक न्याय, पिछड़ा वर्ग के अधिकारों, आरक्षण सहित समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर आयोग अध्यक्ष के साथ विस्तार से चर्चा की। पदाधिकारियों ने कहा कि ओबीसी समाज की लंबित मांगों का निराकरण सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

महासभा के प्रतिनिधियों ने आयोग अध्यक्ष से समाज की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए उचित कार्रवाई एवं आवश्यक पहल करने का आग्रह किया। आयोग अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow