अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन में नई नियुक्तियां, एजाजुद्दीन शेख बने जिला संयुक्त सचिव

Aug 7, 2026 - 20:47
 0  5
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन में नई नियुक्तियां, एजाजुद्दीन शेख बने जिला संयुक्त सचिव

महेश जैन बोहरा को पिपलौदा तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जावरा।

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की जिला इकाई में संगठन विस्तार के तहत नई नियुक्तियां की गई हैं। जिला अध्यक्ष राजकुमार हरण ने एजाजुद्दीन शेख को जिला संयुक्त सचिव तथा महेश जैन बोहरा को पिपलौदा तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया है।

नई नियुक्तियां राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला उपाध्यक्ष कनकमल चोरड़िया और जिला सचिव शैलेष श्रीश्रीमाल की अनुशंसा पर की गईं। नियुक्ति के बाद दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का मोतियों की माला एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजकुमार हरण ने कहा कि संगठन में नई जिम्मेदारियां मिलने से संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों पदाधिकारी सक्रियता के साथ संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएंगे और जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों की सहायता के लिए कार्य करेंगे।

महेश जैन बोहरा वर्तमान में श्री यतीन्द्र जयन्त जैन वाटिका ट्रस्ट, पिपलौदा के उपाध्यक्ष तथा टेंट हाउस एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों की सहायता, न्याय की रक्षा तथा मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए कार्य किया जा रहा है। संगठन का उद्देश्य लोगों को उनके मूलभूत अधिकारों और मानवीय गरिमा के साथ जीवन जीने का अवसर उपलब्ध कराना है।

नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों जगदीशचंद्र हरारिया, कनकमल चोरड़िया, अशोक झामर, आनंदीलाल लोढ़ा, शैलेष श्रीश्रीमाल, अनिल श्रीश्रीमाल, आशीष सकलेचा, प्रतीक लोढ़ा, विजय राठौड़, सोनू सोलंकी, मनीषा राठौड़, राहुल छाजेड़, शैलेंद्र जोशी, हेमंत जैन, मानक मोदी, पिंकी ठाकुर, यामिनी चौहान, पिंकी पाटीदार, आशा भाटी, सुनील श्रीश्रीमाल एवं गायत्री देवी सिंगोलिया सहित अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

सभी ने विश्वास जताया कि एजाजुद्दीन शेख और महेश जैन बोहरा के सक्रिय योगदान से संगठन की गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी।

उक्त जानकारी संगठन के जिला मीडिया प्रभारी प्रतीक लोढ़ा ने दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow