रतलाम में 1.50 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त, पिपलोदा पुलिस ने 21 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार

Aug 7, 2026 - 20:43
 0  10
रतलाम में 1.50 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त, पिपलोदा पुलिस ने 21 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार

रतलाम।

 जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिपलोदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने बैलारा फंटा पर घेराबंदी कर एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 15 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, 7 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति एमडी ड्रग्स लेकर बैलारा फंटा की ओर आ रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ा। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 15 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज पिता पारसलाल मालवीय (21 वर्ष), निवासी ग्राम बैलारा, थाना पिपलोदा, जिला रतलाम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है और उससे मादक पदार्थ के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भापुसे) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिपलोदा निरीक्षक रमेश कोली के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में उप निरीक्षक राजू मखोड, उप निरीक्षक कैलाश बौराना, प्रधान आरक्षक अभय चौहान, प्रधान आरक्षक अशोक पाण्डे, आरक्षक विजयपाल सिंह, रोहताश जाट, प्रेम मीणा तथा सैनिक कृष्णदास बैरागी की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow