नाले में मिला नवजात का शव,क्षेत्र में सनसनी
शहडोल । ब्यौहारी में बस स्टैंड और शासकीय कॉलेज के पास नाले में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस नवजात को नाले में फेंकने वाले की तलाश कर रही है।
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। बस स्टैंड और शासकीय कॉलेज के समीप स्थित नाले में रविवार को एक नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नवजात का शव नाले में औंधे मुंह पड़ा था। राहगीरों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के क्षेत्र में नवजात को लेकर जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि नवजात को नाले में किसने फेंका।
What's Your Reaction?