भोपाल में SBI बैंक से 15 लाख की साइबर ठगी, कंपनी मालिक बनकर ठगों ने कराया RTGS

Aug 23, 2026 - 16:42
 0  14
भोपाल में SBI बैंक से 15 लाख की साइबर ठगी, कंपनी मालिक बनकर ठगों ने कराया RTGS

भोपाल। राजधानी भोपाल में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां साइबर ठगों ने कंपनी मालिक बनकर SBI बैंक के मैनेजर से 15 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने फर्जी दस्तावेज ई-मेल के जरिए भेजे और बैंक मैनेजर को विश्वास में लेकर खाते से RTGS के माध्यम से रकम ट्रांसफर करा ली।

मामला पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरी स्थित SBI शाखा का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, साइबर ठगों ने खुद को कंपनी का मालिक बताया और बैंक मैनेजर से संपर्क किया। इसके बाद ई-मेल पर फर्जी दस्तावेज भेजकर बैंकिंग प्रक्रिया के तहत 15 लाख रुपये का RTGS कराने में सफल हो गए।

रकम ट्रांसफर होने के बाद जब मामले की जानकारी सामने आई तो बैंक स्तर पर इसकी जांच शुरू की गई। साइबर ठगी की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पिपलानी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब बैंक से संबंधित दस्तावेज, ई-मेल और रकम जिस खाते में ट्रांसफर हुई उसकी जानकारी जुटा रही है। साथ ही साइबर ठगों तक पहुंचने के लिए तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की अपील: बैंक अधिकारियों और आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध ई-मेल, कॉल या फर्जी दस्तावेज के आधार पर वित्तीय लेनदेन न करें और किसी भी असामान्य गतिविधि की तत्काल सूचना संबंधित बैंक व पुलिस को दें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow