बाजार में दस्तक देने लगे सीताफल, फलों की दुकानों पर बढ़ी रौनक

Oct 11, 2026 - 13:27
 0  14
बाजार में दस्तक देने लगे सीताफल, फलों की दुकानों पर बढ़ी रौनक

विदिशा। बारिश के बाद बदलते मौसम के बीच अब बाजार में सीताफल की आवक शुरू हो गई है। अपनी प्राकृतिक मिठास और खास स्वाद के लिए पहचाने जाने वाला सीताफल धीरे-धीरे फलों की दुकानों पर नजर आने लगा है। पेड़ों पर पकने के बाद बाजार तक पहुंच रहे सीताफल के साथ ही मौसम में भी बदलाव का अहसास होने लगा है। हरी पत्तियों के बीच लटकते सीताफल जहां प्रकृति की सुंदरता बढ़ा रहे हैं, वहीं बाजार में इसकी मौजूदगी मौसमी फलों के शौकीनों का ध्यान खींच रही है। आने वाले दिनों में आवक बढ़ने के साथ बाजार में सीताफल की रौनक और बढ़ने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow