ईद मिलाद जुलूस में तेज आवाज में डीजे बजाने पर रतलाम पुलिस की सख्त कार्रवाई, 8 डीजे जब्त

Aug 26, 2026 - 23:59
 0  6

2 डीजे संचालकों पर चालानी कार्रवाई, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 10 प्रकरण दर्ज

रतलाम, 26 अगस्त 2026। ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर रतलाम शहर में निकाले गए जुलूस के दौरान प्रशासन की ध्वनि संबंधी गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। निर्धारित सीमा से अधिक तेज आवाज में डीजे बजाने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक 8 डीजे जब्त किए हैं, जबकि 2 संचालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देश पर जुलूस के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में डीजे की आवाज और प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों की निगरानी की गई। इस दौरान तेज ध्वनि में डीजे बजाने और निर्धारित गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले संचालकों को चिन्हित किया गया।

कोलाहल अधिनियम के तहत 10 प्रकरण दर्ज

पुलिस के मुताबिक, नियमों का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अब तक कुल 10 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इनमें 8 डीजे जब्त करने के साथ 2 मामलों में चालानी कार्रवाई शामिल है।

नियम तोड़ने वालों पर आगे भी होगी कार्रवाई

रतलाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक आयोजनों और जुलूसों के दौरान ध्वनि प्रदूषण तथा प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन मिलने पर डीजे जब्ती, चालानी कार्रवाई तथा संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस ने सभी डीजे संचालकों और आयोजकों से प्रशासन द्वारा निर्धारित ध्वनि सीमा एवं अन्य दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न कराया जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow