नहीं रहीं तीजन बाई , निधन पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने जताया शोक

Jul 5, 2026 - 19:42
 0  19
नहीं रहीं तीजन बाई , निधन पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने जताया शोक

भोपाल, 

मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उप मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि तीजन बाई का निधन लोककला एवं सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने जीवन की कठोर साधना और विलक्षण प्रतिभा के बल पर पंडवानी गायन को देश ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाई। उनका योगदान भारतीय लोक-संस्कृति और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को सदैव समृद्ध करता रहेगा।

श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों एवं उनके असंख्य प्रशंसकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow