जैन वरिष्ठ महासंघ ने गौशाला में गौग्रास खिलाकर दिया सेवा और संस्कार का संदेश

Aug 30, 2026 - 18:53
 0  15
जैन वरिष्ठ महासंघ ने गौशाला में गौग्रास खिलाकर दिया सेवा और संस्कार का संदेश

सदस्यों के जन्मदिन को सेवा कार्य से जोड़कर मनाया, लाभार्थियों का किया सम्मान

जावरा। जैन वरिष्ठ महासंघ जावरा द्वारा संस्था के नियमित गौसेवा कार्यक्रम के अंतर्गत दादावाड़ी रोड स्थित गौशाला में गौग्रास खिलाकर जीवदया और सेवा का संदेश दिया गया। इस अवसर पर वर्षीतप आराधक एवं संस्था सदस्य कनकमल चौरड़िया का जन्मोत्सव भी सेवा कार्य के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष अभय सुराणा ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं का अभिन्न हिस्सा है। गौसेवा के माध्यम से जीवदया के साथ समाज में सेवा, करुणा और संस्कार की भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने बताया कि महासंघ द्वारा नियमित रूप से गौसेवा की जा रही है और सदस्यों के जन्मदिवस सहित अन्य शुभ अवसरों को सेवा कार्यों से जोड़कर मनाने का प्रयास किया जा रहा है।

जीवदया के सह-संयोजक राजेंद्र कोचर ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए जीव मात्र के प्रति दया और करुणा को सामाजिक एवं धार्मिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

जन्मदिन वाले सदस्यों का किया अभिनंदन

कार्यक्रम के दौरान अगस्त माह में जन्मे संस्था के अन्य सदस्यों का माला पहनाकर अभिनंदन किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। जन्मदिन के लाभार्थी कनकमल चौरड़िया एवं श्रीमती सुशीला चौरड़िया का मोतियों की माला पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

जन्मदिन समिति संयोजक नेमीचंद जैन एवं उपस्थित सदस्यों ने अभय सुराणा, अनिल धारीवाल, सुशील मेहता सहित जन्मदिन वाले सदस्यों का माला पहनाकर अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का संचालन विवाह वर्षगांठ समिति संयोजक प्रदीप सेठिया ने किया। आभार संस्था सचिव राजकुमार हरण ने माना।

इनकी रही विशेष उपस्थिति

इस अवसर पर अनिल पावेचा, पुखराज चत्तर, पुखराज कांठेड़, बसन्तीलाल चपडोद, प्रकाश चंद श्रीश्रीमाल, संजय सुराणा, हेमंत जैन, देवेंद्र धारीवाल, सुभाष चौरड़िया, श्रीमती मंजू चौरड़िया, धनसुख चौरड़िया सहित संस्था के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow