रतलाम पुलिस की कांबिंग गश्त में बड़ी कार्रवाई, 124 वारंटी गिरफ्तार

Aug 30, 2026 - 18:57
 0  18
रतलाम पुलिस की कांबिंग गश्त में बड़ी कार्रवाई, 124 वारंटी गिरफ्तार
रतलाम पुलिस की कांबिंग गश्त में बड़ी कार्रवाई, 124 वारंटी गिरफ्तार
रतलाम पुलिस की कांबिंग गश्त में बड़ी कार्रवाई, 124 वारंटी गिरफ्तार

47 स्थाई और 77 गिरफ्तारी वारंट किए तामील, गुंडे-बदमाशों व असामाजिक तत्वों की भी हुई चेकिंग

रतलाम, 30 अगस्त 2026। जिले में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के लिए रतलाम पुलिस ने 29 और 30 अगस्त की दरमियानी रात से सुबह तक विशेष कांबिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में जिले के सभी पुलिस अनुभागों में यह कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने गुंडे-बदमाशों, वारंटियों और असामाजिक तत्वों की निगरानी करते हुए धरपकड़ की। कांबिंग गश्त में विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से फरार 47 स्थाई वारंटियों और 77 गिरफ्तारी वारंटों को तामील कराया गया।

इसके अलावा पुलिस ने जिलाबदर आरोपियों, हिस्ट्रीशीटरों तथा निगरानी गुंडे-बदमाशों की भी चेकिंग की और उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई।

कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं राकेश पंद्रों के मार्गदर्शन में की गई। विभिन्न क्षेत्रों में सीएसपी, एसडीओपी और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर अभियान को अंजाम दिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow