लंबी पुलिस सेवा के बाद तीन अधिकारी सेवानिवृत्त, रतलाम पुलिस ने सम्मानपूर्वक दी विदाई

Aug 31, 2026 - 20:37
 0  34
लंबी पुलिस सेवा के बाद तीन अधिकारी सेवानिवृत्त, रतलाम पुलिस ने सम्मानपूर्वक दी विदाई
लंबी पुलिस सेवा के बाद तीन अधिकारी सेवानिवृत्त, रतलाम पुलिस ने सम्मानपूर्वक दी विदाई
लंबी पुलिस सेवा के बाद तीन अधिकारी सेवानिवृत्त, रतलाम पुलिस ने सम्मानपूर्वक दी विदाई

रतलाम, 31 अगस्त 2026। रतलाम पुलिस विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए तीन पुलिस अधिकारियों के सम्मान में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में उपनिरीक्षक कृष्णकुमार वसुनिया, सहायक उपनिरीक्षक इंद्रेश कुमार दुबे एवं सहायक उपनिरीक्षक रमेश भंभोरिया शामिल रहे।

समारोह में पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार ने सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने तीनों अधिकारियों के अच्छे स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की कामना करते हुए आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश पन्द्रो ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। अधिकारियों को श्रीफल, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सेवानिवृत्ति की बधाई दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों से उनके परिवार के संबंध में जानकारी ली और उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। समारोह के दौरान पुलिस सेवा के अनुभवों और यादों को भी साझा किया गया।

कार्यक्रम का संचालन मुख्य लिपिक अर्चना आमेरिया ने किया। विदाई समारोह में रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, मुख्य लिपिक अर्चना आमेरिया, पुलिस पेंशनर्स संघ के सदस्य, पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टाफ तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow