रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 950 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Aug 31, 2026 - 20:46
 0  3
रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 950 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रिंगनोद पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पकड़ा, बाइक सहित 2.10 लाख रुपये का माल जब्त

रतलाम। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और खरीद-फरोख्त के खिलाफ रतलाम पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना रिंगनोद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 950 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अफीम और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल 2 लाख 10 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में रिंगनोद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई।

यात्री प्रतीक्षालय के सामने नाकाबंदी में पकड़े गए आरोपी

दिनांक 30 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बोरवनी फंटा, असावती यात्री प्रतीक्षालय के सामने नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध रूप से जा रहे दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। उनके कब्जे से 950 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से टीवीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल क्रमांक MP14NC5460 भी जब्त की। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये, जबकि मोटरसाइकिल की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है। इस तरह पुलिस ने कुल 2.10 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरीश पिता मोहनलाल मालवीय, उम्र 21 वर्ष तथा विकास पिता ईश्वरलाल सोलंकी, उम्र 20 वर्ष, दोनों निवासी नागखजुरी, थाना सीतामऊ, जिला मंदसौर के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 356/2026, धारा 8/18, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस अब आरोपियों से म

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow