शहर की सड़कों पर किन्नरों का काजलिया जुलूस देखने लगी भीड़

Aug 31, 2026 - 19:24
 0  10
शहर की सड़कों पर किन्नरों का काजलिया जुलूस देखने लगी भीड़

डीजे और ढोल की थाप पर जमकर नाचे किन्नर

रायसेन.

रक्षाबंधन के बाद किन्नर समाज का भव्य कजलियां चल समारोह धूमधाम से निकाला गया। शगुन गार्डन से शुरू होकर नगर के मुख्य बाजारों से गुजरे इस जुलूस में इंदौर, भोपाल, जबलपुर और उज्जैन सहित कई जिलों से आए किन्नर शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की थाप और मंगल गीतों के बीच निकले इस जुलूस का शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

रायसेन की सड़कों पर खुशियों और परंपरा का यह अनुपम नजारा किन्नर समाज के वार्षिक कजलियां चल समारोह का है। शगुन गार्डन से कजलियों का पूजन अर्चन कर जैसे ही यह चल समारोह शुरू हुई पूरा माहौल उत्सव के रंग में रंग गया इस विशेष आयोजन में केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि प्रदेश के कोने-कोने से किन्नर समाज के लोग पहुंचे।

इंदौर, जबलपुर, भोपाल और उज्जैन से आए किन्नरों ने पारंपरिक परिधानों में ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य कर जुलूस की रौनक बढ़ाई शगुन गार्डन से शुरू होकर यह जुलूस नगर के मुख्य मार्ग और चौराहों से होता हुआ निकला। जुलूस को देखने और आशीर्वाद लेने के लिए सड़कों के दोनों ओर और मकानों की छतों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow