काली फिल्म लगी कारों एवं मॉडिफाइड साइलेंसर वाली मोटरसाइकिलों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई
शहडोल । शहडोल शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। यातायात प्रभारी के नेतृत्व में काली फिल्म लगी कारों एवं मॉडिफाइड साइलेंसर वाली मोटरसाइकिलों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई। काली फिल्म का उपयोग करने तथा वाहनों में नियम विरुद्ध मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में नियम विरुद्ध किसी प्रकार का परिवर्तन न करें तथा सड़क पर वाहन चलाते समय सभी यातायात नियमों का पालन करें।
What's Your Reaction?