भोपाल में वाइन शॉप पर युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक
तीन बदमाशों ने किया हमला, अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की घटना
भोपाल। राजधानी भोपाल में वाइन शॉप के पास एक युवक पर तीन बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में प्रभात पेट्रोल पंप के पास स्थित वाइन शॉप पर यह वारदात हुई। यहां इमरान उर्फ भैया पर तीन बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद अशोका गार्डन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमले के कारणों के साथ-साथ आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
What's Your Reaction?