डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा के कथित अपमान पर कार्रवाई की मांग, पुलिस को सौंपा ज्ञापन

Jul 5, 2026 - 19:16
 0  35
डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा के कथित अपमान पर कार्रवाई की मांग, पुलिस को सौंपा ज्ञापन

भोपाल, भीम आर्मी भारत एकता मिशन, जिला भोपाल ने टीटी नगर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा के कथित अपमान के मामले में दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

जिला संयोजक भगवत सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि 28 जून 2026 को अजाक्स भवन परिसर में स्थापित डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर एवं भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ एवं अपमानजनक कृत्य किया गया, जिससे अनुसूचित जाति, जनजाति एवं बहुजन समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

ज्ञापन में पुलिस प्रशासन से मांग की गई है कि घटना से संबंधित वीडियो एवं फोटो के आधार पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए। साथ ही प्रकरण में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

संगठन का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं सामाजिक सौहार्द एवं संवैधानिक मूल्यों के विरुद्ध हैं। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है।

भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow