शंभूनाथ यूनिवर्सिटी परिसर से ट्रांसफार्मर चोरी

Sep 11, 2026 - 21:42
 0  11
शंभूनाथ यूनिवर्सिटी परिसर से ट्रांसफार्मर चोरी

रिपोर्ट--- आकाश नामदेव 

शहडोल। नवलपुर स्थित पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में चोरों ने विद्युत उपकेंद्र में लगे बड़े ट्रांसफार्मर को ही चोरी कर लिया 1600 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर को तोड़कर उसके भीतर लगे तांबे के तार कीमती कल पुर्जे और तेल चोरी कर ले गए चोरी गए सामान की कीमत लगभग 16 लाख रुपए आई गई है मौके पर केवल ट्रांसफार्मर का ढांचा खड़ा है।

। जानकारी के अनुसार जहां से ट्रांसफार्मर चोरी हुआ है उसके बगल में दूसरा ट्रांसफार्मर भी लगा है उसके विश्वविद्यालय में बिजली आपूर्ति हो रही है चोरी गया ट्रांसफार्मर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए लगा था ताकि मुख्य ट्रांसफार्मर खराब होने पर इसे आपूर्ति जारी रहे इसमें करंट प्रवाहित नहीं था इसी का फायदा चोरों ने उठाया बताया गया कि विश्वविद्यालय परिसर की बाउंड्री पार कर कर अंदर घुसे परिसर में सुरक्षा कर्मी तैनात रहते हैं लेकिन किनारे किनारे झाड़ियां होने से अंधेरे का फायदा उठाकर चोर ने वारदात को अंजाम दिया तीन दिन तक यूनिवर्सिटी में छुट्टी होने के दौरान यह घटना हुई विद्युत आपूर्ति बाधित होने का एहसास नहीं होने से चोरी का भी पता देर से चला यूनिवर्सिटी के सहायक अध्यापक डॉक्टरविजेंद्र कुमार पांडे की शिकायत पर कोतवाली में अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है ।

इनका कहना है।

परिसर में लगे कैमरे के फुटेज की जांच कराई जा रही है मामले में जांच जारी है ।

संजय अग्रवाल 

एसपी ,शहडोल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow