महासचिव, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अमित शर्मा अमित शर्मा एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद खंडेले द्वारा आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण आयोजन

Sep 17, 2026 - 22:34
 0  10

भोपाल, 

महासचिव, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अमित शर्मा एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री मिलिंद खंडेले द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जननायक श्री राहुल गांधी जी के “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं के साथ महत्वपूर्ण आयोजन एवं सार्थक चर्चा की गई।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने राहुल गांधी जी के मुखौटे पहनकर “मैं भी राहुल गांधी” का संदेश दिया। विद्यार्थियों का यह उत्साह कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। युवाओं की आवाज़ को मजबूती से आगे बढ़ाने और उनके मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री राजीव सिंह जी, पूर्व महामंत्री मप्र कांग्रेस श्री देवभान भदौरिया जी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री मिलिंद खंडेले जी, युवा कांग्रेस नेता श्री नीरज यादव, श्री सनी सिकरवार सहित युवा कांग्रेस के पदाधिकारीगण एवं अनेक साथी उपस्थित रहे।

“छात्रों की गूंज” — छात्रों की आवाज़, छात्रों के अधिकार और छात्रों के भविष्य की बात!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow