कोयले से लदा ट्रक नदी में. गिरा,ड्राइवर का रेस्क्यू, खलासी अब भी फंसा
रिपोर्ट--- आकाश नामदेव
*आधी रात हुए भीषण हादसे से मचा हड़कंप, क्रेन और जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन
उमरिया। जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत उचेहरा और घोरचत्र नदी के बीच देर रात करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।शहडोल से कटनी की ओर जा रहा कोयले से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा।हादसे के वक्त ट्रक में ड्राइवर और खलासी सवार थे,जो दुर्घटना के बाद ट्रक में ही फंस गए। आधी रात हुए इस हादसे की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।रेस्क्यू के लिए क्रेन और जेसीबी मशीनें बुलाई गईं।काफी मशक्कत के बाद बचाव दल ने ट्रक चालक भगवान दास को बाहर निकाल लिया,जिन्हें 108 की मदद से उपचार के लिए पाली अस्पताल भेजा गया है।वहीं ट्रक का खलासी अब भी नीचे फंसे होने की खबर है।उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।इधर,हाईवे पर हुए इस हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और कुछ देर जाम की स्थिति भी बनी रही,पर पुलिस की मशक्कत के बाद सड़क के किनारे से वाहनों को निकालने की व्यवस्था की गई,जिससे यातायात धीरे-धीरे बहाल हो गया है।
What's Your Reaction?