परवलिया सड़क थाना क्षेत्र में 61 करोड़ की 180 एकड़ सरकारी ज़मीन अतिक्रमण मुक्त

Oct 7, 2026 - 20:49
 0  11
परवलिया सड़क थाना क्षेत्र  में 61 करोड़ की 180 एकड़ सरकारी ज़मीन अतिक्रमण मुक्त
परवलिया सड़क थाना क्षेत्र  में 61 करोड़ की 180 एकड़ सरकारी ज़मीन अतिक्रमण मुक्त

प्रशासन का बड़ा बुलडोजर एक्शन

झिरनिया में ढाबो पर चला पीला पंजा

भोपाल। 

राजधानी भोपाल में सरकारी ज़मीन को भू-माफिया और अवैध कब्जाधारियों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के कड़े मार्गदर्शन और SDM हुजूर विनोद सोनकिया के स्पष्ट निर्देशों के तहत बुधवार को झिरनिया क्षेत्र में प्रशासनिक अमले ने करोड़ों की सरकारी भूमि को खाली कराया।

अवैध ढाबे और दुकानें जमींदोज

ग्राम झिरनिया में NHAI को वृक्षारोपण के लिए आवंटित कुल 72.618 हेक्टेयर (180 एकड़) शासकीय भूमि पर भू-माफियाओं ने अवैध रूप से कब्जा जमा रखा था। कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार इस ज़मीन की बाजारू कीमत करीब 61 करोड़ रुपये आंकी गई है। मौके पर लंबे समय से संचालित 'अलीम ढाबा' और अन्य अवैध दुकानों को पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के तुरंत बाद यह बेशकीमती ज़मीन पौधरोपण के लिए NHAI को सौंप दी गई है।

*परवलिया में भी जल्द चलेगा* बुलडोजर: भू-माफियाओं पर कसेगा शिकंजा

एसडीएम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इस मुहिम की आंच अब आसपास के अन्य हिस्सों तक भी पहुंच रही है। एसडीएम हुजूर से हुई चर्चा के मुताबिक, परवलिया क्षेत्र में भी शासकीय ज़मीनों को भू-माफियाओं के अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए बेदखली और सख्त प्रशासनिक आदेश जारी होने वाले हैं। इसके बाद वहां भी बड़े पैमाने पर कार्रवाई की तैयारी की जा चुकी है।

मौके पर मौजूद रहा भारी प्रशासनिक व पुलिस अमला

इस पूरी कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त तहसीलदार हुजूर अतुल शर्मा, थाना प्रभारी हरिशंकर वर्मा, NHAI के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (S.E.) अंकित सिंह, राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी करन जाटव सहित भारी संख्या में राजस्व और पुलिस बल का दस्ता मुस्तैद रहा। प्रशासन की इस अचानक और कड़ी कार्रवाई से इलाके के भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow