केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने इंदौर में मालू परिवार से की सौजन्य भेंट*

Aug 28, 2026 - 18:44
 0  38
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने इंदौर में मालू परिवार से की सौजन्य भेंट*

इंदौर : अपने एक दिवसीय इंदौर प्रवास के दौरान देश के केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय श्री गोविंद मालू के निवास स्थान पर पहुंचे। सिंधिया ने मालू परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर पुरानी स्मृतियों को साझा किया और परिवार के प्रति अपनी आत्मीयता प्रकट की।भव्य स्वागत और आत्मीय मिलननिवास स्थान पर आगमन पर मालू परिवार के लव मालू,हरि मालू और वासुदेव मालू ने पारंपरिक रूप से दुपट्टा पहनाकर केंद्रीय मंत्री सिंधिया का स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान एक बेहद सुखद और पारिवारिक क्षण तब देखने को मिला जब केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने श्रीमती ऊष्मा मालू को उनके जन्मदिवस के विशेष अवसर पर पुष्पगुच्छ भेंट किया। उन्होंने श्रीमती मालू के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उन्हें अपनी ओर से हार्दिक शुभेच्छाएं दीं। आत्मीय और पारिवारिक सौजन्य भेंट में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने मालू परिवार के साथ बैठकर पुराने राजनैतिक व व्यक्तिगत संबंधों को याद किया। उन्होंने स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया की स्व. गोविंद मालू पर विशेष स्नेह का उल्लेख करते हुए कई भावुक संस्मरण भी सुनाए। इस गरिमामयी अवसर पर केबिनेट मंत्री श्री तुलसी सिलावट,राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री प्रताप करोसिया,जिला भाजपा अध्यक्ष श्री श्रवण सिंह चावड़ा,अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य श्री सेम पावरी,पार्षद श्री राजीव जैन,विनोद खण्डेलवाल,अमित विजयवर्गीय, शैलेन्द्र राठौर,अमित जैन और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow