17000 के फर्जी भुगतान के लिए महिला सरपंच को पीटा

Oct 25, 2026 - 15:20
 0  23
17000 के फर्जी भुगतान के लिए महिला सरपंच को पीटा

रिपोर्ट--- आकाश नामदेव 

बिल पर हस्ताक्षर से इनकार करने पर हुआ हंगामा, पति समेत दो लोगों से भी मारपीट,हुई एफआईआर 

अनूपपुर।

ग्राम पंचायत पसला में 17000 रुपये के फर्जी भुगतान के लिए दबाव बनाकर महिला सरपंच के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक अनूपपुर को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

*शिकायत के अनुसार* - 23 अक्टूबर को फुनगा में जनविश्वास योजना का कार्यक्रम था। अपर कलेक्टर / CEO के निरीक्षण के बाद सरपंच संतरी सिंह तैयारी कर रही थीं, तभी आकाश पटेल, रघुबर पटेल, गोलू रैगर उर्फ शुभम राठौर, राकेश पटेल बिल लेकर पहुंचे और 17000 के बिल पर हस्ताक्षर करने को कहा।

सरपंच का आरोप है कि उन्हें उक्त बिल की जानकारी नहीं थी, इसलिए हस्ताक्षर से इनकार किया। आरोप है कि इनकार करते ही गाली-गलौज और मारपीट की गई। बीच-बचाव करने आए पूर्व सरपंच पति रोहित सिंह और ग्रामीण शंकर राठौर के साथ भी मारपीट की गई।

पीड़िता ने बताया कि पूर्व में भी इसी तरह के फर्जी बिलों को लेकर दबाव बनाया जाता रहा है। मामले में एसपी कार्यालय में दिनांक 23/10/26 को शिकायत दर्ज कराई गई है कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मारपीट की धाराओं में अपराध पंजीकृत कर मामला अधिवेशन लिया आपको बता दे पहले तो कोतवाली पुलिस एफआईआर आनाकानी करने की बात हो रही थी जिसके बाद जनता पंचायत जैतहरी के अध्यक्ष राजीव सिंह, कांग्रेस नेता जीवन सिंह के अलावा कई कांग्रेसी नेताओं ने एफआईआर करने तक बैठे रहने की इसके बाद पुलिस ने मामला काम किया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow