पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, डायल-112 और SDRF ने बचाई जान

Jul 23, 2026 - 21:46
 0  24
पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, डायल-112 और SDRF ने बचाई जान
पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, डायल-112 और SDRF ने बचाई जान

रतलाम।

रतलाम जिले के जावरा स्थित थाना इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब पारिवारिक विवाद से परेशान 40 वर्षीय महिला ने हुसैन टेकरी के पास एक कुएं में छलांग लगा दी। डायल-112 पुलिस और SDRF की त्वरित कार्रवाई से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह 9:22 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना मिली कि हुसैन टेकरी के पास एक महिला कुएं में कूद गई है और तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही थाना इंडस्ट्रियल एरिया जावरा क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरवी को मौके पर रवाना किया गया।

घटनास्थल पर पहुंचे आरक्षक अर्जुन प्रजापत (1091) और पायलट दीपेन्द्र भाटी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल SDRF टीम की मदद ली। संयुक्त प्रयास से महिला को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि महिला पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में थी। रेस्क्यू के तुरंत बाद डायल-112 टीम ने महिला को एफआरवी वाहन से सिविल अस्पताल जावरा पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

डायल-112 और SDRF की तत्परता से समय रहते महिला की जान बच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow