पहले ही प्रयास में मिली सफलता, नौरोजाबाद की रुचि तिवारी बनी सहायक कुलसचिव

Sep 19, 2026 - 22:05
 0  31
पहले ही प्रयास में मिली सफलता, नौरोजाबाद की रुचि तिवारी बनी सहायक कुलसचिव

उमरिया/नौरोजाबाद। जिले के नौरोजाबाद निवासी राजेंद्र तिवारी एवं सुनीता तिवारी की बेटी रूचि तिवारी ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक कुलसचिव की परीक्षा प्रथम प्रयास मे ही उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस सफलता से परिवार सहित क्षेत्र मे खुशी का माहौल है। रूचि ने कक्षा पहली से 12वीं तक की शिक्षा नौरोजाबाद के स्व. रतन मोहन मालवीय स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद पंडित सब शंभूनाथ विश्वविद्यालय, जबलपुर से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। बिटिया ने बताया कि उन्होंने इंदौर मे रहकर एमपीएससी की कोचिंग की और प्रतिदिन 8 से 9 घंटे नियमित पढ़ाई करती रही। इस दौरान माता-पिता और शिक्षकों का सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि प्रथम प्रयास मे ही सफलता मिलने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन निरंतर मेहनत का परिणाम मिला। परिणाम घोषित होते ही उनके घर मे बधाइयों का तांता लग गया। पिता राजेंद्र तिवारी ने कहा कि उनकी बेटी शुरू से ही पढ़ाई मे अव्वल थी, उसकी उपलब्धि पर पूरे परिवार को गर्व है। रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और शिक्षकों ने इस सफलता पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। रूचि ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य प्रशासनिक सेवा मे चयनित होना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow