बिजली के तार चोरी करने वाला गिरोह पकड़ाया
भोपाल। भोपाल देहात की सूखीसेवनिया पुलिस ने विद्युत विभाग की संपत्ति और कॉपर/एल्युमिनियम के तार चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 60 हजार रुपये कीमत के तार बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी जैकी पहले बिजली विभाग में काम कर चुका था, जिससे उसे लाइनों की पूरी जानकारी थी। वह खुद खंभों पर चढ़कर तार काटता था और उसके तीन साथी—श्याम जाटव, धर्मेन्द्र उर्फ कल्लू और राजू रावत—तार समेटकर ले जाते थे। भदभदा और सूखीसेवनिया कार्यालय से हुई चोरी के बाद पुलिस टीम ने मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से यह कार्रवाई की।
What's Your Reaction?