भोपाल में 12 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, 42 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Aug 23, 2026 - 16:19
 0  36
भोपाल में 12 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, 42 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 42 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घूमने और खाने की चीज दिलाने का दिया झांसा

जानकारी के अनुसार आरोपी ने नाबालिग को घूमने और खाने की चीज दिलाने का झांसा दिया और उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि इसके बाद घर के पास स्थित सुलभ शौचालय में आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

नाबालिग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचा भाई

वारदात के दौरान नाबालिग की आवाज सुनकर उसका भाई मौके पर पहुंच गया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कमला नगर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow