रेत खनिज के अवैध भण्डारण पर कार्यवाही

Oct 17, 2026 - 20:28
 0  10
रेत खनिज के अवैध भण्डारण पर  कार्यवाही

रिपोर्ट-- आकाश नामदेव 

शहडोल। 

कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देशानुसार जिला खनिज अधिकारी श्री राहुल शांडिल्य ने जानकारी दी है कि खनिज राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा सयुंक्त रूप से जैतपुर स्थित रेत उपलब्धता वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया l जिसमे मौक़े पर रेत खनिज का अवैध भण्डारण पाए गए है जिसमे दल द्वारा रेत खनिज का विनष्टिकरण ग्राम लुकामपुर में 3 अलग अलग स्थान पर लगभग ट्राली 45 ट्राली, खोड़री 15 ट्राली ,खोड़री तालाब के पास 20 ट्राली,डोंगरीटोला 10 ट्राली, गलहता 50 ट्राली, गाड़ाघाट 50 ट्राली रेत का विनष्टिकरण किया गया l

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow