711 घोषणाएं अब भी लंबित --- उमंग सिंगार , नेता प्रतिपक्ष

Jul 4, 2026 - 13:31
 0  12
711 घोषणाएं अब भी लंबित --- उमंग सिंगार , नेता प्रतिपक्ष

 प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार पर घोषणाओं को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का दावा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय (CM Office) की मॉनिटरिंग रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 10 प्रमुख विभागों में मुख्यमंत्री की 711 घोषणाएं अब भी लंबित हैं, जो कुल घोषणाओं का लगभग 70 प्रतिशत हैं।

कांग्रेस के मुताबिक, सबसे अधिक लंबित घोषणाएं लोक निर्माण विभाग (PWD) में हैं, जहां 191 में से 149 घोषणाएं अभी तक पूरी नहीं हो सकी हैं। इसके अलावा पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय विकास, स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य और जनजातीय कार्य विभागों में भी बड़ी संख्या में घोषणाएं लंबित बताई गई हैं।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार नई घोषणाएं तो लगातार कर रही है, लेकिन पुरानी घोषणाओं को समय पर पूरा नहीं किया जा रहा। पार्टी ने कहा कि विकास का आकलन घोषणाओं से नहीं, बल्कि धरातल पर पूरे हुए कार्यों से होना चाहिए। साथ ही सरकार से लंबित घोषणाओं की स्थिति स्पष्ट कर उन्हें शीघ्र पूरा करने की मांग की गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow