MP में किसान मोर्चा की तिरंगा यात्राओं ने बढ़ाया राष्ट्रभक्ति का उत्साह, किसानों ने ट्रैक्टरों के साथ दिया एकता का संदेश

Aug 14, 2026 - 22:28
 0  5
MP में किसान मोर्चा की तिरंगा यात्राओं ने बढ़ाया राष्ट्रभक्ति का उत्साह, किसानों ने ट्रैक्टरों के साथ दिया एकता का संदेश
MP में किसान मोर्चा की तिरंगा यात्राओं ने बढ़ाया राष्ट्रभक्ति का उत्साह, किसानों ने ट्रैक्टरों के साथ दिया एकता का संदेश

भोपाल, 

 स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में भाजपा किसान मोर्चा ने ‘जय जवान–जय किसान तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मार्गदर्शन तथा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के नेतृत्व में निकाली गई यात्राओं में बड़ी संख्या में किसान, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी और आम नागरिक शामिल हुए।

इंदौर में भव्य तिरंगा यात्रा

इंदौर में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान सांसद शंकर लालवानी, भाजपा प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे, जिला प्रभारी राजेश सोलंकी, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, विधायक मधु वर्मा, पूर्व विधायक जीतू जिराती सहित पार्टी और किसान मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

कई जिलों में निकली ट्रैक्टर तिरंगा रैलियां

मऊगंज, शिवपुरी, नीमच, निवाड़ी, छतरपुर और रायसेन सहित प्रदेश के अनेक जिलों में भव्य तिरंगा यात्राएं एवं ट्रैक्टर रैलियां निकाली गईं। तिरंगे से सजे ट्रैक्टरों के साथ किसानों ने यात्रा में सहभागिता कर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।

नीमच में तक्षक राज देवरा, पीपलोंन से निकली ट्रैक्टर तिरंगा रैली का शुभारंभ विधायक दिलीप सिंह परिहार और किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू नागदा ने किया। बड़ी संख्या में किसान और नागरिक रैली में शामिल हुए।

छतरपुर में प्रदेश मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह ‘बॉबी राजा’ के नेतृत्व में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। सदर विधायक ललिता यादव सहित भाजपा, किसान मोर्चा और युवा मोर्चा के पदाधिकारी इसमें शामिल हुए। यात्रा बिजावर नाका से शुरू होकर बस स्टैंड, फुटवारा चौराहा और चौक बाजार होते हुए छत्रसाल चौक पहुंची, जहां महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पवर्षा के बाद यात्रा का समापन हुआ।

शिवपुरी के कोलारस विधानसभा क्षेत्र में किसानों ने ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। वहीं निवाड़ी में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों ने उत्साह के साथ सहभागिता की।

मऊगंज और रायसेन में भी दिखा उत्साह

मऊगंज जिले के द्वारी गांव में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामायण प्रसाद अग्निहोत्री सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, समाजसेवियों और छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया।

वहीं रायसेन नगर में विधायक सुरेंद्र पटवा और भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में नागरिक तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला।

‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा माहौल

तिरंगा यात्राओं के दौरान ‘जय जवान–जय किसान’, ‘हर घर तिरंगा–हर दिल तिरंगा’, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से वातावरण गूंजता रहा। किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने प्रदेशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति व उत्साह के साथ मनाने की अपील की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow