कैसीनो थीम पर सजी लकी चार्म्स वूमेन किटी ग्रुप की शानदार पार्टी

Sep 9, 2026 - 14:29
 0  24
कैसीनो थीम पर सजी लकी चार्म्स वूमेन किटी ग्रुप की शानदार पार्टी
कैसीनो थीम पर सजी लकी चार्म्स वूमेन किटी ग्रुप की शानदार पार्टी

भोपाल। लकी चार्म्स वूमेन किटी ग्रुप की ओर से कंट्री साइड कल्चर रेस्टोरेंट में कैसीनो थीम पर शानदार किटी पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी में ग्रुप की महिला सदस्यों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और विभिन्न मनोरंजक गेम्स, गतिविधियों तथा स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।

कैसीनो थीम के अनुरूप कार्यक्रम स्थल को ताश के पत्तों, डाइस, कैसीनो चिप्स और आकर्षक सजावट से सजाया गया था। ब्लैक एंड रेड ड्रेस कोड में पहुंचीं अरुणा मिश्रा, मृणालिनी मिश्रा, संध्या भाटिया, रेणु भाटिया, सुनीता माटा, मंजू सरवैया, उर्मिला रघुवंशी, प्रीति गुप्ता, लता लखेरा, विनीता शर्मा और सीमा शर्मा ने आयोजन की रौनक बढ़ाई।

होस्ट विद्या सोन्हिया का मनाया जन्मदिन

कार्यक्रम में होस्ट विद्या सोन्हिया का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सभी सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। विद्या सोन्हिया ने सभी सदस्यों का स्वागत किया और मनोरंजक गतिविधियों के साथ आयोजन को यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पार्टी में महिलाओं ने विभिन्न गेम्स और गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। हंसी-मजाक और आपसी मेल-जोल के बीच पूरा माहौल खुशनुमा और उत्साह से भरा रहा।

आपसी सौहार्द बढ़ाने का माध्यम

किटी ग्रुप की सदस्यों ने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को व्यस्त दिनचर्या से कुछ समय निकालकर एक-दूसरे के साथ खुशियों के पल साझा करने का अवसर देते हैं। ऐसे आयोजन आपसी सौहार्द, मित्रता और रिश्तों को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow