80वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने किया ध्वजारोहण, शहरवासियों को दी शुभकामनाएं

Aug 15, 2026 - 17:19
 0  3
80वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने किया ध्वजारोहण, शहरवासियों को दी शुभकामनाएं
80वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने किया ध्वजारोहण, शहरवासियों को दी शुभकामनाएं

भोपाल। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार ने आयुक्त कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस परिवार एवं भोपाल शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमती मोनिका शुक्ला, पुलिस उपायुक्त श्रीमती श्रद्धा तिवारी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री अनिल शर्मा सहित आयुक्त कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं मीडिया साथी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान में सलामी दी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल रहा। पुलिस आयुक्त ने सभी पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों तथा शहरवासियों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow