मॉडल स्कूल में छात्राओं की एनीमिया जांच, स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

Sep 9, 2026 - 14:22
 0  27
मॉडल स्कूल में छात्राओं की एनीमिया जांच, स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत शिविर आयोजित, कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं के लिए हुई जांच

जावरा। भारत विकास परिषद शाखा जावरा एवं सरदार पटेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, बन्ना खेड़ा जावरा के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को मॉडल स्कूल में “एनीमिया मुक्त भारत” सेवा प्रकल्प के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। भारत विकास परिषद द्वारा पिछले कई महीनों से निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविरों की श्रृंखला संचालित की जा रही है।

शिविर में मॉडल स्कूल की कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत छात्राओं के रक्त के नमूने लेकर एनीमिया की जांच की गई। साथ ही छात्राओं को एनीमिया से बचाव, संतुलित पोषण, खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विचारक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कान सिंह चौहान रहे। विशेष अतिथि के रूप में शासकीय भगत सिंह महाविद्यालय की प्राचार्य विद्या तिवारी एवं मॉडल स्कूल की प्राचार्य निर्मला बैरागी उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा जावरा के अध्यक्ष शेखर नाहर, एनीमिया प्रकल्प महिला प्रमुख रितु सिसोदिया, दिव्या राठौर, चित्रा अरोड़ा, कोषाध्यक्ष निलेश जोशी, सचिव गोपाल सेठिया, सदस्य विजय अरोड़ा, दिनेश सिसोदिया, मनीष जाजोदिया एवं अंबाशंकर शिकारी सहित परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

शिविर के सफल आयोजन में सरदार पटेल हॉस्पिटल के मार्केटिंग हेड प्रेम बनोपा, पीआरओ मेहमूद अली अब्बासी, सोहन बोडाना, नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट श्रीमती गीता नायर तथा नर्सिंग स्टाफ ग्लोरिया, भावना पाटीदार, रानी खारोल, राधा एवं सुनीता का विशेष सहयोग रहा।

आयोजकों ने बताया कि “एनीमिया मुक्त भारत” अभियान के माध्यम से बालिकाओं एवं महिलाओं में एनीमिया की समय पर पहचान और उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। शिविर का उद्देश्य छात्राओं को बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow