सूखीसेवनिया पुलिस की कार्रवाई, चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद; आरोपी गिरफ्तार भोपाल देहात। थाना सूखीसेवनिया

Aug 22, 2026 - 22:25
 0  27
सूखीसेवनिया पुलिस की कार्रवाई, चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद; आरोपी गिरफ्तार भोपाल देहात। थाना सूखीसेवनिया

भोपाल देहात। थाना सूखीसेवनिया पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।

पुलिस अधीक्षक भोपाल देहात पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सोनकर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी अंतिमा समाधिया तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सूखीसेवनिया और पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

कंपनी के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल हुई चोरी

पुलिस के अनुसार फरियादी सचिन मीणा, निवासी ग्राम सरार, थाना सलामतपुर, जिला रायसेन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 अगस्त 2026 को उसका भाई गौतम मीणा टीवीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल क्रमांक MP 04 FM 4163 से कल्याणपुर स्थित यजाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में ड्यूटी करने गया था।

उसने मोटरसाइकिल कंपनी के गेट के बाहर खड़ी की थी। रात करीब 11 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद वापस लौटने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी वाहन का पता नहीं चलने पर थाना सूखीसेवनिया में मामला दर्ज कराया गया।

मुखबिर की सूचना पर आरोपी पकड़ा

प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने चोरी गई मोटरसाइकिल की तलाश और अज्ञात आरोपी की पहचान के लिए संदिग्धों से पूछताछ शुरू की। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने हमराज आदिवासी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने दो मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर दोनों चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये वाहन किए गए बरामद

टीवीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल क्रमांक MP 04 FM 4163

हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP 04 QT 6545

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हमराज आदिवासी, पिता लुलारे आदिवासी, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। वह मूल रूप से राम बिल्हा, थाना सीधी, जिला शहडोल का निवासी बताया गया है और वर्तमान में कल्याणपुर, थाना सूखीसेवनिया, भोपाल में रह रहा था।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सूखीसेवनिया उनि. अरुण शर्मा, सउनि. नरेंद्र सिंह चौहान एवं आरक्षक नरोत्तम लोधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा आरोपी से आगे की पूछताछ और मामले की विवेचना जारी है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow