भवानी चौक पर 5151 दीपों से जगमगाया भोपाल, सांसद आलोक शर्मा के नेतृत्व में मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

Sep 18, 2026 - 13:31
 0  18
भवानी चौक पर 5151 दीपों से जगमगाया भोपाल, सांसद आलोक शर्मा के नेतृत्व में मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
भवानी चौक पर 5151 दीपों से जगमगाया भोपाल, सांसद आलोक शर्मा के नेतृत्व में मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
भवानी चौक पर 5151 दीपों से जगमगाया भोपाल, सांसद आलोक शर्मा के नेतृत्व में मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को राजधानी भोपाल में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। भवानी चौक पर सांसद आलोक शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में 5151 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत लालघाटी चौराहे पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। इसके बाद भवानी चौक पर ब्राह्मण बटुकों द्वारा स्वस्तिवाचन किया गया। कार्यक्रम में आतिशबाजी और रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर जन्मदिन का उत्सव मनाया गया।

दो क्विंटल मिठाइयों के स्टॉल, शहनाई और पुलिस बैंड रहा आकर्षण

भवानी चौक पर करीब 2 क्विंटल मिठाइयों के स्टॉल लगाए गए। भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में नागरिक, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी और सामाजिक बंधु कार्यक्रम में शामिल हुए। लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया।

कार्यक्रम में शहनाई वादन और पुलिस बैंड की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। दीपों की रोशनी और संगीत की प्रस्तुतियों से भवानी चौक का माहौल उत्सवमय हो गया। इसके साथ ही यहां भव्य आतिशबाजी भी की गई।

शहीद गेट पर भी दीप प्रज्ज्वलन

इसी क्रम में भोपाल के शहीद गेट पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहीद गेट को दीप सज्जा और रोशनी से आकर्षक रूप से सजाया गया। बड़ी संख्या में नागरिकों की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलित किए गए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी हुई।

‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को मजबूत करने का अवसर : आलोक शर्मा

सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा और जनसेवा के लिए समर्पित रहा है। उनके नेतृत्व में भारत विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित दीप प्रज्ज्वलन केवल उत्सव नहीं, बल्कि ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया और देश की प्रगति तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की बात कही।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश पचौरी, पूर्व महापौर सुनील सूद, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अभय पंडित, जिला मंत्री राकेश कुकरेजा, एमआईसी सदस्य मनोज राठौर, पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सामाजिक बंधु मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow