भोपाल में स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क की सौगात, 173 एकड़ में विकसित होगा पार्क, 25 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर, 15 हजार रोजगार मिलने की उम्मीद

Jul 6, 2026 - 09:23
 0  7
भोपाल में स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क की सौगात, 173 एकड़ में विकसित होगा पार्क, 25 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर, 15 हजार रोजगार मिलने की उम्मीद

भोपाल।

राजधानी भोपाल को सोमवार को औद्योगिक विकास की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सतगढ़ी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में देश-प्रदेश के करीब 200 उद्योगपति, निवेशक और उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

करीब 173 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाले इस स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में आधुनिक औद्योगिक अधोसंरचना, आईटी एवं एआई आधारित सुविधाएं, लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। पार्क में उच्च मूल्य विनिर्माण, गारमेंट, टॉयज, आईटी, एआई और लॉजिस्टिक्स से जुड़े उद्योग स्थापित किए जाएंगे।

परियोजना के तहत 25 एकड़ क्षेत्र में 10 हजार से अधिक लोगों की क्षमता वाला विश्वस्तरीय कन्वेंशन एवं एग्जिबिशन सेंटर भी बनाया जाएगा। यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के निवेशक सम्मेलन, औद्योगिक प्रदर्शनियां और व्यापारिक आयोजन हो सकेंगे, जिससे भोपाल को मध्य भारत के प्रमुख एमआईसीई हब के रूप में पहचान मिलेगी।

सरकार के अनुसार इस परियोजना से 15 हजार से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। सतगढ़ी क्षेत्र की एयरपोर्ट, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, कोलार रोड और प्रस्तावित वेस्टर्न बायपास से बेहतर कनेक्टिविटी निवेशकों को आकर्षित करेगी।

स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क को पर्यावरण अनुकूल बनाया जाएगा। इसमें एससीएडीए आधारित जल प्रबंधन, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम, ईवी चार्जिंग स्टेशन और आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सरकार का कहना है कि यह परियोजना भोपाल को औद्योगिक निवेश और रोजगार का नया केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow