जनता के सुझावों के साथ विधानसभा में घिरेगी सरकार-- जीतू पटवारी

Jul 6, 2026 - 09:13
 0  8
जनता के सुझावों के साथ विधानसभा में घिरेगी सरकार-- जीतू पटवारी

भोपाल, 

 मध्य प्रदेश विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को लेकर कांग्रेस ने जनसहभागिता अभियान शुरू किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि पार्टी प्रदेशवासियों से मिले सुझावों के आधार पर किसानों, युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, आदिवासियों, दलितों, पिछड़े वर्ग, व्यापारियों और श्रमिकों से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाएगी।

उन्होंने कहा कि विधानसभा जनता की आवाज़ है और कांग्रेस चाहती है कि सदन में आम नागरिकों की समस्याओं पर गंभीर चर्चा हो। पार्टी भाजपा सरकार को जनहित के सवालों पर जवाबदेह बनाएगी।

पटवारी ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की पहल पर शुरू किए गए अभियान के तहत प्रदेशवासी अपने क्षेत्र की समस्याएं और सुझाव व्हाट्सएप 8269889419 तथा ईमेल umangsingharmp@gmail.com पर भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनता के सार्थक सुझावों को कांग्रेस विधानसभा में पूरी मजबूती के साथ उठाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow