बांधवगढ़ की प्रसिद्ध बाघिन की मौत, 15 साल की उम्र में तोड़ा दम

Oct 10, 2026 - 19:37
 0  25
बांधवगढ़ की प्रसिद्ध बाघिन  की मौत, 15 साल की उम्र में तोड़ा दम
बांधवगढ़ की प्रसिद्ध बाघिन  की मौत, 15 साल की उम्र में तोड़ा दम

उमरिया/बांधवगढ़। मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से दुखद खबर आ रही है। यहां की सबसे प्रसिद्ध और फोटोजेनिक बाघिन डॉट्टी (T-31) की 15 वर्ष की उम्र में मौत हो गई है। वन विभाग ने इसकी पुष्टि की है।

डॉट्टी बांधवगढ़ के पर्यटकों और गाइडों के बीच बेहद लोकप्रिय थी। अपने शरीर पर डॉट जैसे धब्बों के कारण उसका नाम डॉटी पड़ा था। वह चार बार माँ बनी और उसने दर्जनों शावकों को जन्म देकर बांधवगढ़ में बाघों की आबादी बढ़ाने में अहम योगदान दिया।

बताया जा रहा है कि उम्र अधिक होने के कारण पिछले कुछ महीनों से वह बीमार चल रही थी। वन अमले ने निगरानी में रखा था। 15 साल की उम्र बाघों के लिए काफी अधिक मानी जाती है।

डॉटी की मौत से बांधवगढ़ प्रेमियों में शोक की लहर है। उसके कई वंशज आज भी रिजर्व के अलग-अलग जोन में मौजूद हैं।

वन विभाग द्वारा NTCA प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow