भाजपा महिला मोर्चा जिला भोपाल ने कांग्रेस कार्यालय के समक्ष राहुल गांधी का पुतला जलाकर किया विरोध प्रदर्शन*

Oct 10, 2026 - 21:04
 0  13
भाजपा महिला मोर्चा जिला भोपाल ने कांग्रेस कार्यालय के समक्ष राहुल गांधी का पुतला जलाकर किया विरोध प्रदर्शन*
भाजपा महिला मोर्चा जिला भोपाल ने कांग्रेस कार्यालय के समक्ष राहुल गांधी का पुतला जलाकर किया विरोध प्रदर्शन*
भाजपा महिला मोर्चा जिला भोपाल ने कांग्रेस कार्यालय के समक्ष राहुल गांधी का पुतला जलाकर किया विरोध प्रदर्शन*

*नारी सम्मान के मुद्दे पर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मांगा जवाब*

भोपाल, 10/10/2026। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला भोपाल द्वारा शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के समक्ष कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा लगाए गए कथित यौन दुर्व्यवहार के आरोपों तथा विश्वविद्यालय की जांच से जुड़े घटनाक्रम को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर महिला सम्मान, सुरक्षा और न्याय के मुद्दे पर कांग्रेस नेतृत्व से जवाब मांगा गया। प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रविंद्र यति की उपस्थिति में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से अपने सांसद से जुड़े मामले में पार्टी की भूमिका स्पष्ट करने की मांग की।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे ने कहा कि बच्चियों की अस्मत से खिलवाड़ करने वाले को संसद में रहने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस में महिला सम्मान केवल नारों और भाषणों तक ही सीमित रह गया है। अपने ही दल के नेताओं से जुड़े गंभीर मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित करना वास्तविक कांग्रेस की परीक्षा है। उन्होंने सवाल किया कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्राओं की शिकायतों और विश्वविद्यालय की जांच से जुड़े घटनाक्रम के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने अपने सांसद के मामले में क्या कदम उठाए हैं? यह जनता को बताएं। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की बात करने वाली कांग्रेस को अपने ही दल के नेताओं से जुड़े गंभीर आरोपों पर भी जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए। महिला सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषय पर किसी भी प्रकार का दोहरा मापदंड स्वीकार नहीं किया जा सकता। छात्राओं की शिकायतों के मामले में निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित होना आवश्यक है। महिला सम्मान केवल भाषणों और नारों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में आचरण के माध्यम से भी प्रदर्शित किया जाना चाहिए। कांग्रेस नेतृत्व को स्पष्ट करना चाहिए कि महिला सुरक्षा और न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को व्यवहार में लागू करने के लिए उसने क्या कदम उठाए हैं। प्रदर्शन के माध्यम से महिला मोर्चा ने मांग की कि छात्राओं की शिकायतों से जुड़े मामले में निष्पक्ष जांच, उचित कार्रवाई और शिकायतकर्ताओं की गरिमा का पूरा ध्यान रखा जाए। महिला मोर्चा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के लिए उसकी आवाज निरंतर बुलंद होती रहेगी।

इस दौरान प्रदेश महिला मोर्चा की पदाधिकारी श्रीमती ज्योति सिंह, श्रीमती मोना सुस्तानी, श्रीमती सारिका उपाध्याय, श्रीमती श्रेष्ठा जोशी, श्रीमती सुधा सुखयानी, श्रीमती याकृति जड़िया, श्रीमती सीमा यादव, श्रीमती स्मृति जैन, महापौर श्रीमती मालती राय, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती गुंजन चौकसे, पार्षद श्रीमती बृजुला सचान, श्रीमती आरती अनेजा, श्रीमती शिखा गोयल, श्रीमती कुसुम चतुर्वेदी, श्रीमती बबीता डोंगरे, श्रीमती ज्योति मिश्रा, श्रीमती उर्मिला मोरे, श्रीमती ममता विश्वकर्मा, जिला पदाधिकारी श्रीमती आशा पारोचे, श्रीमती सविता पिपलौदे, श्रीमती गुंजन चौकसे एवं श्रीमती विभा गरुड़ सहित महिला मोर्चा की समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow