कुएं में गिरे व्यक्ति को डायल-112 जवानों ने सुरक्षित बाहर निकाला
सीहोर। थाना रेहटी क्षेत्र में डायल-112 के जवानों ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए कुएं में गिरे एक व्यक्ति की जान बचाई। पुलिस जवानों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और व्यक्ति को सुरक्षित कुएं से बाहर निकालकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया।
जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कुएं में व्यक्ति के गिरे होने की जानकारी मिलने पर जवानों ने बिना समय गंवाए बचाव कार्य शुरू किया। जोखिम के बावजूद जवानों ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला।
रेस्क्यू के बाद व्यक्ति को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। डायल-112 की त्वरित कार्रवाई और पुलिस जवानों की संवेदनशीलता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
What's Your Reaction?