दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में भव्य एवं ऐतिहासिक रक्षाबंधन मिलन समारोह
बहनों के स्नेह, सम्मान और विश्वास से सजा आयोजन
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में पूर्व पार्षद एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री अमित शर्मा द्वारा पवित्र पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर भव्य एवं ऐतिहासिक रक्षाबंधन मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी, भोपाल मध्य विधायक श्री आरिफ मसूद जी, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीना बोरासी सेतिया जी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिंह चौहान जी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र की बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह में बहनों के स्नेह, सम्मान और विश्वास का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह आयोजन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ-साथ आपसी प्रेम, सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की भावना का संदेश देने वाला ऐतिहासिक अवसर बना।
श्री अमित शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि बहनों के सम्मान, सुरक्षा और उनके प्रति जिम्मेदारी के संकल्प का भी पर्व है। क्षेत्र की बहनों का अपार स्नेह और आशीर्वाद इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
What's Your Reaction?