सेन महाराज चौक पर 152वां साप्ताहिक श्रृंगार दर्शन, आरती-हनुमान चालीसा के साथ मनाया जन्मदिन
भोपाल। सेन महाराज चौक पर मंगलवार को सेन समाज संयुक्त कल्याण संगठन की ओर से 152वां साप्ताहिक श्रृंगार दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान संगठन के जिला अध्यक्ष शैलेष सेन रहे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने आरती की और सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।
कार्यक्रम में संगठन के जिला अध्यक्ष शैलेष सेन और जिला महामंत्री दीपक सराठे का जन्मदिन भी उत्साह के साथ मनाया गया। समाज के पदाधिकारियों ने दोनों को पुष्पमाला पहनाकर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष हीरालाल श्रीवास ने पुणे प्रवास से शैलेष सेन और दीपक सराठे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने समाजबंधुओं को गणेशोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम में श्रृंगार दर्शन समिति संयोजक मन्नुलाल श्रीवास, सह संयोजक दिलीप आसोलकर, युवा जिला अध्यक्ष कमलेश सेन, जिला उपाध्यक्ष मोहन मालवीय, जिला प्रवक्ता प्रकाश सराठे, जिला प्रचार सचिव संतोष सेन एलआईसी, मदनलाल सराठे, सीताराम सेन ‘मामू’ सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।
What's Your Reaction?