भोपाल में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सुपरवाइजर की मौत

Sep 5, 2026 - 21:00
 0  27
भोपाल में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सुपरवाइजर की मौत

निशातपुरा इलाके में दर्दनाक सड़क हादसा, 53 वर्षीय कुलदीप सक्सेना ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

भोपाल। राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में 53 वर्षीय सुपरवाइजर की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलदीप सक्सेना के रूप में हुई है। वह दीवानगंज स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे।

जानकारी के अनुसार, कुलदीप सक्सेना शनिवार सुबह रूटीन चेकअप के लिए अपनी एक्टिवा से अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान डी-मार्ट और पीपुल्स अस्पताल के बीच पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कुलदीप गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने शुरू की ट्रक चालक की तलाश

घटना की सूचना मिलने पर निशातपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

इकलौती बेटी कॉलेज से सीधे पहुंची पोस्टमार्टम रूम

कुलदीप सक्सेना की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पिता की मौत की सूचना मिलने के बाद उनकी इकलौती बेटी कॉलेज से सीधे पोस्टमार्टम रूम पहुंची। अचानक हुई इस घटना से परिजन सदमे में हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow