जैन सोशल ग्रुप जावरा नवकार का तीन दिवसीय धार्मिक टूर संपन्न
जावरा। जैन सोशल ग्रुप जावरा 'नवकार' द्वारा आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक संघ (नाकोड़ा जी एवं जीरावला जी तीर्थ यात्रा) का सफलतापूर्वक समापन हुआ। जावरा से लगभग 40 सदस्यों के इस संघ ने अत्यंत उत्साह और भक्तिभाव के साथ यात्रा में भाग लिया।
इस धार्मिक यात्रा का शुभारंभ जीरावला जी तीर्थ दर्शन के साथ हुआ, जिसके पश्चात संघ नाकोड़ा जी तीर्थ पहुंचा। नाकोड़ा तीर्थ में जैन सोशल ग्रुप जावरा द्वारा भव्य 56 भोग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने एक आकर्षक जुलूस निकाला, जिसमें श्रद्धालु नाचते-गाते हुए नाकोड़ा दादा के दरबार पहुंचे और 56 भोग अर्पण किया। यह अलौकिक और अनोखा अनुभव सभी सदस्यों के लिए अविस्मरणीय बन गया।
यात्रा के इस पावन अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष संजय आचलिया, अध्यक्ष आशीष कोठारी, सचिव पुनीत चोरडिया, कोषाध्यक्ष मनीष दसेड़ा, नरेंद्र काठेड, वीरेंद्र खेमसरा , राजशेखर भंडारी, सौरभ मेहता, भावेश हरण, अभिषेक सकलेचा, अंकित भंडारी, हार्दिक लोढा, मोक्ष सकलेचा, सिद्धम आंचलिया , प्रियांश कोठारी, संमक़ीत भंडारी, सार्थक मेहता ,महिला सदस्य सपना आंचलिया,अरुणा कोठारी, प्रतिभा चोरडिया, पूजा दसेडा, साधना खेमसरा, रेणु कांठेड,डिंपल मेहता,समता भंडारी,नूतन भंडारी, प्रिया हरण, सेला सकलेचा,
, आदि सदस्य उपस्थित रहे।,
What's Your Reaction?