जावरा: 400 साल पुराने शमशान घाट पर अवैध कब्जे का आरोप, रास्ता बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश

Jul 24, 2026 - 13:51
 0  18

जावरा | रतलाम जिले के ग्राम उपलाई में शमशान भूमि पर कथित अवैध कब्जे और ऐतिहासिक धरोहर को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध कब्जा हटाने, शमशान का रास्ता खुलवाने और पुरानी छत्री को सुरक्षित रखने की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का लगभग 400 वर्ष पुराना शमशान घाट वर्षों से अंतिम संस्कार के लिए उपयोग में लाया जा रहा है। कुछ लोगों ने शमशान की अतिरिक्त भूमि पर कब्जा कर लिया है तथा करीब 200 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक छत्री को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया है। इसके अलावा शमशान तक जाने वाला पारंपरिक रास्ता भी बंद कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

मामले को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर सहित संबंधित अधिकारियों को कई बार आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि शमशान भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित किया जाए।

इधर, शिकायत मिलने के बाद तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनके आधार पर स्थल का निरीक्षण किया गया है। जांच के बाद नियमानुसार जो भी कार्रवाई होगी, वह प्रशासन द्वारा की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow