स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर एक्शन में मैहर कलेक्टर, स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम में 15 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण, अधिकारियों को समय-सीमा में व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
मैहर, 10 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर मैहर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेने कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बैठक व्यवस्था, पेयजल, मंच सहित अन्य आवश्यक तैयारियों की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और ड्रोन की व्यवस्था के निर्देश
कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और ड्रोन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया।
ये अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर सुश्री संजना जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती चंचल नागर, एसडीएम श्रीमती दिव्या पटेल, डॉ. आरती सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुश्री आशिमा पटेल, सीएसपी श्री महेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को व्यवस्थित और गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियों को समय पर पूरा करने पर विशेष जोर दिया है।
What's Your Reaction?