भोपाल में बारिश के बाद बाणगंगा की गलियों में जलभराव, कलेक्टर ने पैदल घूमकर लिया जायजा

Aug 11, 2026 - 07:14
 0  11
भोपाल में बारिश के बाद बाणगंगा की गलियों में जलभराव, कलेक्टर ने पैदल घूमकर लिया जायजा
भोपाल में बारिश के बाद बाणगंगा की गलियों में जलभराव, कलेक्टर ने पैदल घूमकर लिया जायजा
भोपाल में बारिश के बाद बाणगंगा की गलियों में जलभराव, कलेक्टर ने पैदल घूमकर लिया जायजा

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने नगर निगम अधिकारियों को दिए तत्काल जल निकासी दुरुस्त करने के निर्देश, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

भोपाल। राजधानी भोपाल में बारिश के बाद बाणगंगा क्षेत्र की गलियों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित इलाकों में घूमकर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से समस्या की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नगर निगम अधिकारियों को तत्काल जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश का पानी जल्द से जल्द बाहर निकाला जाए, ताकि स्थानीय रहवासियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

नालों-नालियों की सफाई में तेजी लाने के निर्देश

कलेक्टर ने क्षेत्र में नालों और नालियों की सफाई तेजी से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जल निकासी में आ रही बाधाओं को तत्काल दूर करने और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त इंतजाम करने को कहा।

जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलभराव की समस्या का केवल अस्थायी समाधान न किया जाए, बल्कि इसके स्थायी कारणों की पहचान कर दीर्घकालिक समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जलभराव की समस्या को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नागरिकों को बारिश के दौरान परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन और नगर निगम को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow