शहडोल में वन विभाग का बड़ा एक्शन! घर की बाड़ी में छिपा रखी थी 70 नग खैर की लकड़ी, मशीन-कांटा समेत जब्त

Oct 30, 2026 - 21:47
 0  3
शहडोल में वन विभाग का बड़ा एक्शन! घर की बाड़ी में छिपा रखी थी 70 नग खैर की लकड़ी, मशीन-कांटा समेत जब्त

रिपोर्ट---- आकाश नामदेव 

शहडोल।

जिले में खैर की लकड़ी के अवैध कारोबार पर वन विभाग ने बड़ी चोट की है। गोरतरा गांव में एक घर की बाड़ी से 70 नग खैर की लकड़ी बरामद हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, वन वृत्त शहडोल के निर्देश पर और दक्षिण शहडोल वनमंडल के मार्गदर्शन में 29 अक्टूबर को टीम ने गोरतरा निवासी जय विश्वकर्मा पिता बग्घू विश्वकर्मा के घर पर छापा मारा।

तलाशी में घर के पीछे बाड़ी में अलग-अलग साइज की 70 नग खैर की लकड़ियां मिलीं, जिनकी कुल मात्रा 05 घन मीटर है।

मौके से एक पेट्रोल चालित चेन सॉ मशीन, दो कुल्हाड़ी और एक इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा भी जब्त किया गया है।

विभाग ने वन अपराध प्रकरण 33/02 दिनांक 29 अक्टूबर 2026 दर्ज कर सारी सामग्री काष्ठागार नरसरहा डिपो भेज दी है।

इस कार्रवाई में शहडोल रेंज की पूरी टीम शामिल रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow