रतलाम: बरखेड़ा काला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भैंस चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 95 हजार का माल बरामद
पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना पर की सफल कार्रवाई, आरोपियों के पास से पिकअप बोलेरो भी जब्त
रतलाम, 31 अगस्त 2026:
रतलाम पुलिस को भैंस चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। थाना बरखेड़ा काला पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से चोरी की गई भैंस और एक पाड़ू (बछड़ा) के साथ-साथ चोरी में इस्तेमाल की गई पिकअप बोलेरो गाड़ी भी बरामद की गई है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, दिनांक 28.08.2026 को फरियादी मांगीलाल पिता शंकरलाल पाटीदार (उम्र 45 वर्ष), निवासी ग्राम बामनखेड़ी, ने थाना हाजीर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि 29.10.2025 की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति उनके खेत से दो भैंस और एक पाड़ू (कुल कीमत 95,000 रुपये) चोरी कर ले गए।
इस रिपोर्ट पर थाना बरखेड़ा काला में अपराध क्रमांक 153/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
ऐसे दबोचे गए आरोपी:
एसपी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल तथा एएसपी पल्लवी गौर और थाना प्रभारी परितराम डावर के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दिनांक 30.08.2026 को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
1. ओमप्रकाश पिता समरथ प्रजापति जाति कुम्हार, उम्र 19 साल, निवासी सेमलिया थाना ताल
2. अनिल पिता शिवलाल पांचाल, उम्र 22 साल, निवासी मनुनिया महादेव थाना ताल
3. मोहनलाल पिता रमेश पांचाल, उम्र 21 साल, निवासी सेमलिया थाना ताल
4. जिला रतलाम
बरामदगी:
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पिकअप बोलेरो (क्रमांक MP43ZK 0208) और उसमें रखी दो भैंसें तथा एक पाड़ू बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत 95,000 रुपये बताई जा रही है।
टीम में ये रहे शामिल:
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी परितराम डावर के अलावा प्रआर हरसिंह बडेरा, प्रआर 401 गजेन्द्र सिंह, प्रआर 964 ओमप्रकाश, प्रआर 281 अरविन्द, प्रआर 740 अरखम सिंह, प्रआर 763 राकेश पाटीदार, प्रआर 152 सुरेन्द्र सिंह, प्रआर 118 शकील, प्रआर 998 ईश्वर, प्रआर 994 अनिल, प्रआर 830 अजय और सायबर सेल रतलाम का विशेष योगदान रहा।
What's Your Reaction?