रतलाम स्टेशन रोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो शातिर चोर गिरफ्तार, 6 चोरी की दोपहिया गाड़ियां बरामद
रतलाम। थाना स्टेशन रोड पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने रतलाम सहित अन्य स्थानों से वाहन चोरी करना स्वीकार किया है।
अलग-अलग स्थानों से चोरी किए थे वाहन
पुलिस के अनुसार ग्राम नगरा निवासी मनोहरलाल पाटीदार की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक MP43EK0487, इस्कॉन मंदिर के सामने से बंशीलाल की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP44ZC8831, लोकेन्द्र टॉकीज के सामने से प्रियंका गेहलोत की एक्टिवा स्कूटी क्रमांक MP43ZA3747 तथा रुपायन मोबाइल के सामने से हर्षवर्धन पावेचा की हीरो प्लेजर स्कूटी क्रमांक MP11MZ8531 चोरी हुई थी।
मामलों में थाना स्टेशन रोड पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
मुखबिर की सूचना पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस
मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में टीमों का गठन कर आरोपियों और चोरी गए वाहनों की तलाश शुरू की गई। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने राजेश मेहर (23) निवासी तेलियाखेड़ी बनोरे, जिला झालावाड़, राजस्थान, हाल ग्राम बाजनखेड़ा रतलाम और सुरज कैथवास (32) निवासी रेल नगर रतलाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों से चार मोटरसाइकिल और दो स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सभी 6 वाहन बरामद कर लिए।
अन्य वाहन चोरी के मामलों की भी जांच
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने दो अन्य मोटरसाइकिल चोरी करने की जानकारी भी दी है। इनमें एक वाहन रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र से और दूसरा राजस्थान के झालावाड़ से चोरी किया जाना बताया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र कांत गौतम के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उपनिरीक्षक विजय बामनिया, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश भदौरिया सहित पुलिसकर्मी रितेश यादव, धीरेन्द्र गोखले, हरिकिशन, गोपाल आंजना, वीरेन्द्र सोनी, लोकेन्द्र सोनी, विजय वसुनिया, दीपक वसुनिया, कमलेश पाण्डे, मकन परमार, रितेश राठौड़, राजेश सिंगाड़ और जितेन्द्र चौधरी की सराहनीय भूमिका रही।
बरामदगी: 6 दोपहिया वाहन
गिरफ्तार आरोपी: 2
What's Your Reaction?