रक्षाबंधन पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी की पहल, महिला कर्मियों को मिली ₹2,500 की प्रोत्साहन राशि

Aug 24, 2026 - 16:09
 0  7

मैहर। रक्षाबंधन के अवसर पर मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने नगर पालिका और सिविल अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों के सम्मान में विशेष पहल की। विधायक ने अपनी स्वेच्छा से अनुदान मद से दोनों संस्थानों में पदस्थ महिला कर्मियों को ₹2,500 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

महिला कर्मियों के योगदान को किया सम्मानित

विधायक की इस पहल का उद्देश्य महिला कर्मचारियों के कार्य और योगदान का सम्मान करते हुए उनका उत्साहवर्धन करना रहा। प्रोत्साहन राशि मिलने पर महिला कर्मियों में खुशी का माहौल रहा और उन्होंने इस पहल की सराहना की।

महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: विधायक

इस अवसर पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने कहा कि महिलाएं सामाजिक व्यवस्था के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्था में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके समर्पण और योगदान को सम्मान देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारियों के सम्मान और उत्साहवर्धन के लिए इस तरह के प्रयास आगे भी जारी रखे जाएंगे।

रक्षाबंधन के अवसर पर विधायक द्वारा की गई इस पहल को महिला कर्मियों के सम्मान और प्रोत्साहन की दिशा में सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow